
रायपुर। रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में पिछली बुधवार को MP के एक डॉक्टर की खुदकुशी की खबर आई थी। लेकिन मामले की जांच में पुलिस को चौंका देने वाले तथ्य मिले। घटना संदीप होटल के कमरे में हुई थी। मृतक के साथ एक दोसत भी था। उसने बताया था कि, फोन पर पत्नी से झगड़ा होने की वजह से डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन वह पूरी कहानी मनगढ़ंत निकली। ये कहानी दरअसल डॉक्टर के साथ कमरे में रह रहे उसके दोस्त ने ही पुलिस को सुनाई थी। क्योंकि परिवार के लोगों ने भी विवाद होने की बात कबूली थी, इसलिए सबने यकीन भी किया, मगर अब इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टर का दोस्त की उसका कातिल निकला। गला दबाकर उसी ने जान ली और लाश को फंदे से लटकाया था। दरअसल शार्ट पीएम में गला दबाकर हत्या करने का पता चला था। तब शक की सुई दोस्त की ओर घूम गई थी। आरोपी ने बताया कि डॉक्टर का उसकी मां से अवैध संबंध था। ये बात वह ना तो किसी को बता पा रहा था। ना ही मां को रोक पा रहा था।
21 सितंबर को मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले पेशे से डॉक्टर जितेंद्र विश्वकर्मा ने अपने दोस्त अनूपपुर निवासी दोस्त अजय निषाद के साथ रायपुर आकर होटल संदीप में कमरा लिया था। मध्यप्रदेश से आए इन दोनों युवकों ने होटल वालों को रायपुर शॉपिंग के लिए आना बताया। गुरुवार को पुलिस को जितेंद्र के खुदकुशी कर लेने की खबर मिली थी। पुलिस ने पहले ही शक के आधार पर जितेंद्र के दोस्त को MP लौटने से रोक रखा था। हालांकि इस बीच जितेंद्र का शव परिजन को दे दिया गया था। अजय का झूठ बेपर्दा हो चुका था। अब उसने पूछताछ में बेहद हैरान करने वाली बातें पुलिस को बताईं। उसने बताया कि वो जितेंद्र की हत्या करने की प्लानिंग से ही उसे यहां लेकर आया था। 34 साल के डॉक्टर जितेंद्र का आरोपी अजय की अधेड़ मां से रिश्ता था। दोनों के बीच बीते कई महीनों से प्रेम संबंध था। इस बात की खबर अजय को लग गई। दोस्त ने मां को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा है, ये सोचकर उसने हत्या करने की ठान ली।