Aaj Ka Rashifal 01 February
मेष: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।
छत्तीसगढ़: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग को सूने जगह पर मिलने बुलाकर पिटवाया
वृषभ: आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। संगीत में रुचि ले सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।
कर्क: आज आपके स्वभाव में थोड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। कार्य-व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।
सिंह: आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन सेहत में ध्यान देना होगा। बुखार, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।
कन्या: आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।
तुला: आज किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। संयत रहें। मन अशान्त रहेगा। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। छात्र पठन-पाठन में रुचि ले सकते हैं।
वृश्चिक: आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में तेजी आएगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।
धनु: आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक तनाव रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।
मकर: आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग रहेगा। । वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।
कुंभ: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।
मीन: आज घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।