
Aaj Ka Rashifal 08 January
मेष: आज दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं।
मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को अपने कार्य में बिजी रखें।
UGC DigiLocker Account: यूजीसी ने कहा, डिजिलॉकर अकाउंट के दस्तावेजों को माना जाए वैध
वृषभ: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखाई देंगे। धन मिलने की प्रबल संभावना है और आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।
मिथुन: आज आपको अधिक जिम्मेदारी से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों से भी तालमेल बनाने की जरूरत होगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे।
कर्क: आज मन में धार्मिक विचार आएंगे। व्यापारी को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं।
सिंह: आज दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में वर्क प्रेशर रहेगा। आज ठंडी चीजों से दूर रहें। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।
कन्या: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है।
तुला: आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी, जिसका आपको ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टफ कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: आज ग्रह-नक्षत्र आपके लिए शुभ संकेत कर रहे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है।
धनु: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। अपने बिजनेस पार्टनर पर भरोसा रखें। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
मकर: आज ऑफिस के नियमों की अनदेखी न करें अन्यथा बॉस की डांट पड़ सकती है। आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।
कुंभ: आज घर में किसी अपने के साथ अहम का टकराव हो सकता है। वाहन चलाते समय अलर्ट रहें। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा।
मीन: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।