Aaj Ka Rashifal 27 Dec 2021
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत नहीं कर रहा है। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भोजन में जरूरी तब्दीली करें। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ का योग है।
अत्यधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण बन सकती है।
वृषभ: आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लाभ कमाने के लिए पूरा प्रयास करते हुए नजर आएंगे। कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
मिथुन: आज ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल हैं। माता जी रिश्ते सुधर सकते हैं। निजी जीवन में आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। कोई कीमती सामान खरीदने की संभावना है।
कर्क: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। माता-पिता से बात करते वक्त वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार हताशा बढ़ाएंगे इसलिए मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें।
सिंह: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। परिजनों के साथ आमोद-प्रमोद के साथ बीतेगा। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। पर्यटन और प्रवास के लिए जा सकते हैं। सेहतमंद महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या: आज आपको मानसिक सुकून प्राप्त होगा। व्यापार में धनलाभ का योग है। यदि कार्यक्षेत्र में कोई अटका हुआ कार्य है तो वह पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।
तुला: आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। इसके अलावा आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक: आज आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों या घर में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित महसूस करेंगे। धनलाभ और पदोन्नति का योग है।
धनु: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहना होगा। तभी आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। मानसिक स्थिरता के लिए ईश्वर में ध्यान लगाएं। उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें।
मकर: आज आपको धार्मिक और सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा और आप प्रतिस्पर्धा जीतेंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।
कुंभ: आज दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। हालांकि अचानक से आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अधिक धन व्यय होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
मीन: वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। माहौल को शांत करते हुए उन्हें मनाने का प्रयास करें। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ कम होगा।
satta matka kalyan chart main matka Matka Guessing KALYAN Matka ROYAL Matka Satta Satta Matka
Aaj Ka Rashifal 27 Dec 2021