
Aaj Ka Rashifal 6 December 2021: आज दिनांक 6 दिसंबर 2021 और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ?
किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ? कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपके व्यवसायिक रिश्तों में नया सकारात्मक परिवर्न आ सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। । आज मित्र और रिश्तेदारों के साथ शाम का समय आप व्यतीत कर सकते हैं। नये काम की तलाश आज आपकी पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपके माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहने वाली है। आज आपकी दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, नौजवान जातकों के लिए प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने ऑफिस में अपने छवि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
अपनी व्यवसायिक योजनाओं का प्रगटीकरण सार्वजनिक रुप से न करें। भोग-विलास के उपभोग की वस्तुओं पर आजआप धन खर्च कर सकते है। व्यापार में कोई भी काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम के समय कुछ धार्मिक गतिविधियों में आप की हिस्सेदारी हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
कर्क राशि (Cancer)
राजनीति में लगे लोगों के लिए आज काफी अच्छा दिन रहने वाला है। आपकी छवि समाज में काफी सकारात्मक रूप से निखर कर सामने आएगी। आज छात्र अपनी योग्यता के बलबूते पर किसी अच्छे संस्थान अच्छे कोर्स में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में नौकरी में बड़ी उपलब्धि भी आज आपको मिल सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
व्यवसायिक रिश्तों में आज प्रगाढ़ता आएगी। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आज व्यवसाय में अपनी योजनाओं को प्रगट ना होने दें। आज आप धन का खर्च अपने सुख साधनों की वृद्धि करने में कर सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। प्रेम संम्बन्धों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
सेहत के प्रति आज आप लापरवाह हो सकते है। वित्त से जुड़े हुए काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी उत्तम रहने वाला है। संतान को लेकर के शुभ समाचार मिल सकता है। आपके व्यवहार से आज लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का मामला तय हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
तुला राशि (Libra)
व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अशांति वाला रह सकता है। अपने कार्य से मन में असंतोष उत्पन्न होगा। प्रेमी जनों को अपने हृदय के अपेक्षा अपने बुध्दि की बात माननी चाहिए। परिवार में विवाद की स्थिति से दूर रहना चाहिए। आज नौकरी पेशा लोगों के साथ सहकर्मियों से रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं.
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज संतान की ओर से आज आपको कोई शुभद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको अपने कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप के परिजन आपसे कुछ प्राप्त करने कीइच्छा रखेंगे। सम्बन्धो को सजीव बनाने के लिये उनसे बात करनी चाहिये। माता- पिता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक प्रकार से करेगें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। अपने काम के लिये आज आप प्रतिबद्ध रहने वाले है। व्यावसाय करने वाले लोगो के लिये अपने आज कानूनी बाधा हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को मान-सम्मान अपने सहयोगियों द्वारा अवश्य प्राप्त होगा। छात्रो के लिये आज कादिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके अंदर उर्जा का संचार होगा। आज आप अपने व्यापार में चल रही परेशानियों को समाप्त करने के लिए परिवार का सहयोग लेंगे। जीवनसाथी और संतान के प्रति आज आपको कुछ निराशा हो सकती है। आज रचनात्मक कार्यों को लेकर के आप काफी उत्साहित रहेंगे। कला संगीत साहित्य में आपको आज सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बनी रह सकती है। आज व्यापार में रुका हुआ पेमेंट आपको प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में आपका प्रस्ताव आपके साथी द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा किंतु नौकरी में आज आपको बाधा देखनी पड़ सकती है। परिवार की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप किसी कारण से अपने जीवनसाथी से कुछ समय के लिए नाराज हो सकते हैं लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया