Aaj Ka Rashifal 7 February 2022: आज दिनांक 7 फरवरी 2022 और दिन सोमवार (Sowar Ka Rashifal) है। आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
सामने आई Lata Mangeshkar की आखिरी तस्वीर, बहन के सिरहाने बैठी दिखीं आशा
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपको छोटी मोटी असफलता से निरास होने की आवश्यकता नहीं है। समय के साथ सब बदल जायेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं अधिक है इसीलिये आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। किसी तरह के सामाजिक विवाद में पड़ जाने के संकेत दिखायी दे रहे हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज आप अपने अज्ञात भय पर विजय पाने का साधन करने में सक्षम रहेंगे। आज दिन का कुछ समय आप धर्म अध्यात्म की पुस्तके पढ़ने में व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के लिये कुछ आर्थिक सहयोग भी दे सकते हैं। अविवाहितो के लिये नये रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान के लिये कुछ धन निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
सबसे बड़ी बात आज यह हो कि आर्थिक, घरेलू और अन्य समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी आपकी ही रहनी वाली है। आज व्यवसाय से संबंधित आपका कोई नया प्रयोग भी अवश्य सफल होगा। फर्नीचर कारोबारियों के लिए आज का दिन अनकूल रहने वाला है। स्कूली शिक्षा के लिये आज का दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन
कर्क राशि (Cancer)
आज आप विरोधियों की गतिविधियों से कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं। आज आपके निकटतम लोग आपसे दूर जा सकते हैं। आज कम मेहनत करने के बावजूद भी उसका उत्तम फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। लव लाईफ में साथी आपके प्रति बहुत भावुक रहने वाला है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि (Leo)
आज आपको कुछ थकान और आलस्य की समस्य रह सकती है। विशेषकर पैरो के दर्द की समस्या अधिक परेशान कर सकती है। आज आपकी प्रवृत्तियों रचनात्मक कार्य की ओर रहने वाली है। संतान आज आपको परेशान कर सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में किये गये आपके प्रयास सार्थक रहने वाले है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज पिता की ओर से एवं सरकारी सेवा के क्षेत्र से आपको लाभ प्राप्त होता है। आज का दिन विज्ञान के विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूलता रह सकती है। नौकरी के लिये आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। अपने इष्ट मित्रो के साथ किसी पार्टी या मौज मनोरंजन का लुत्फ ले सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि (Libra)
आज आपको प्रेम और सांसारिक भौतिक सुखों साधनों में वृद्धि होगी । आज दवा व्यापारियों के लिए लाभकारी स्थिति बन सकती है। अपने प्रेम को आज आप लोगो से छिपा सकते है लेकिन यह एक असफल प्रयास रहने वाला है। शिक्षा के लिये आज आपका दिन काफी शानदार रहने वाला है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सेहत सामान्य रहने वाली है। आज परिस्थितियों के प्रति आपकी मानसिक प्रतिक्रिया बहुत ही मंद हो सकती है। बैंकिंग कार्मिकों के लिए आज का दिन आराम वाला रह सकता है। आज के दिन आप छुट्टी का आनन्द अपने परिवार के साथ बाहर जाकर ले सकते है। छात्र भी आज पढाई के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप शिक्षा के क्षेत्र में अन्नति करेंगे। आज आप अपने माता पिता के मान सम्मान के बढ़ाने का कार्य करेंगे। आपके कार्य उपलव्धि से परिवार के लोगों का भी मस्तक उंचा होगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका साथी आपकी हर बात आपके बिना कहे ही समझ लेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
विदेश जाने का स्वप्न आपका आज पूरा हो सकता है। खेल जगत में करियर बनाने वालो की मनोकामना पूरे होने के दिन आज से शुरु हो गये हैं। अपने जीवनसाथ के व्यवहार से आज आप कुछ झल्लाहट महसूस कर सकते है ऐसे में शान्ति का रास्ता रखे तो ठीक रहेगा। संतान सुख अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज कुंभ राशि के जातको को व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। विशेषकर जो लोग मल्टी नेशनल कंम्पनी में काम करते हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलेगा और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होती है। शिक्षा के कार्य में भी आपका दिन अच्छा जाने वाला है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- काला
मीन राशि (Pisces)
सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साथ कोई व्यापारिक समझौते का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता के साथ आपके संबंधों में भवुकता की प्रधानता आज जग जाहिर हो सकती है। आज के दिन आपके जमीन-जायदाद और और अचल संपत्ति आदि में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा