
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली अपने खेल के दम पर नाम कमा चुके हैं। यहां तक की दोनों की पत्नियां भी सेलिब्रिटी है। अनुष्का शर्मा का एक शानदार अभिनेत्री है। वहीं साक्षी धोनी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन एक बात शायद कम लोगों को पता है। अनुष्का और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं।
साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा स्कूल टाइम में दोस्त थीं। बता दें शर्मा के पिता भारतीय आर्म में ऑफिसर थे। जब उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी। तब अनुष्का ने वहां के सैंट मैरी स्कूल में पढ़ाई की थी। उस स्कूल में साक्षी भी पढ़ती थीं। सोशल मीडिया पर कई फोटोज वायरल हो रही हैं। जिनमें दोनों एक साथ नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह किस स्कूल में पढ़ती थी। मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में पढ़ चुकी हूं। वहीं साक्षी और अनुष्का के स्कूल की ग्रुप फोटो सामने आई है। जिसमें दोनों की बचपन की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। फोटो में शर्मा ने पिंक कलर का लहंगा चुन्नी पहना है। वहीं साक्षी परी की ड्रेस में दिखाई दे रही है।
साथ ही दोनों के बड़े होने की भी फोटो हैं। जिसमें दोनों अपने फ्रेंड्स के साथ है। बता दें आज दोनों अपने जीवन में खुश हैं और एक-एक बेटी की मां है। अनुष्का शर्मा की बेटी का नाम वामिका है। जबकि साक्षी की पुत्री का नाम जीवा है।