
दुनिया अद्भुत चीजों का भंडार है, कहे तो यहां स्वर्ग भी हैं और नर्क भी हैं। जितनी खूबसूरत यहां चीजें होती है उतनी खतरनाक भी होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं ये पत्थर (Rock) जो अपने आप में एक अजूबा है।
पत्थर कचीनी हथौड़े से मार कर मूर्ती या किसी भी तरह का आकार देते हैं लेकिन क्या आपको इस बारे में खबर है कि इस अनोखे पत्थर (Rock) को काटने पर इससे खून (Blood) निकलता है।
गजब की बात यह है कि इस पत्थर के टूटने पर वैसे ही निशान बन जाते हैं जैसे किसी के शरीर (Body) पर चोट के बन जाते हैं और उसमें से खून निकलने लगता है। यही नहीं इन पत्थरों से मीट (Meat) भी निकलता है जिसे लोग खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।
जानकारी दे दें कि चिली और पेरू (Chile-Peru) के समुद्री तलों में बड़ी संख्या में ये पत्थर पाए जाते हैं। इसे पत्थर को पायुरा चिलियांसिस (Pyura Chiliensis) के नाम से जाना जाता है। इन पत्थर को जैसे ही तोड़ा जाता है तो खून बहने लगता है। खास बात यह है कि ये पत्थर चट्टानों से चिपका रहता है और धीरे-धीरे उसका ही हिस्सा बन जाते है।