
Chhattisgarh weather
छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर है।
kolkata FF Fatafat Result Today | MATKA RESULT | KALYAN MATKA TIPS | SATTA
इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा,लेकिन रात में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में भी बढ़ोतरी हुई है। दोपहर की धूप के बाद देर शाम हालांकि मौसम में ठंड आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
13 तक बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार नौ जनवरी से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। हल्की बारिश के प्रभाव से एक बार मौसम में ठंडकता थोड़ी बढ़ जाएगी।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार आठ जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार आठ जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।