
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी फिर विवादों में है। यहां 29 अक्टूबर को सेंटर फॉर वूमंस स्टडीज द्वारा एक वेबिनार होना था। यह कार्यक्रम कश्मीर पर था। जिसके संबंध में नोटिश लगाया गया। जिसमें कश्मीर में भारत का कब्जा (Indian Occupation in Kashmir) लिखा था।
इस प्रोग्राम का एबीवीपी ने जमकर विरोध किया। यह खबर जैसे ही जेएनयू (JNU) के प्रशासन को मिली। इस वेबिनार को तुरंत रद्द कर दिया।कुलपति ने दिए जांच के आदेशविश्वविद्यालय के कुलपति एमजे कुमार ने इसके जांच के आदेश दिए हैं। एबीवीपी आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। इधर दिल्ली के एक वकीन ने जेएनयू के महिला अध्ययन केंद्र और वेबिनार के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की है।
वेबिनार में कश्मीर पर होनी थी चर्चा
बता दें वेबिनार में लेखक अतहर जिया बोलने वाले थे। वेबिनार के नोटिस में लिखा कि यह वार्ता कश्मीर में लैंगिक आधार पर हुए विरोध के इतिहास की ओर ध्यान खीचेंगी। साल 2019 के बाद कश्मीर में पैदा हुई नई चुनौतियों, महिलाओं और आम लोगों पर हुए प्रभाव पर चर्चा होगी।
एबीवीपी ने जताया विरोध
सेंटर फॉर वूमंस स्टडीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का विरोध यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ने भी किया। वहीं एबीवीपी ने वेबिनार के नोटिस की प्रतियों को जलाकर विरोध किया। इस प्रोग्राम को लेकर प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई। एबीवीपी ने कहा कि नोटिस में लिखे शब्द राष्ट्र विरोधी है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।