
Highlights घर में पाली हुई गाय के सोने के चैन के निगल लेने की बात सामने आई है। 20 ग्राम के सोने की चेन के नहीं मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने गाय का ऑपरेशन कर उसके पेट से चैन को निकाला।
भारत: कर्नाटक में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक गाय के पेट में 20 ग्राम के सोने की चैन मिलने का खुलासा हुआ है। परिवार के मुताबिक, चारे के साथ गाय ने वहां रखी हुई सोने की चैन को भी निगल लिया। बहुत दिनों तक चैन का पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने गाय को डॉक्टरों द्वारा चेक करवाया। डॉक्टरों ने अपनी जांच में इस बात की पुष्टी की।
क्या है पूरा मामला
यह घटना सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली के श्रीकांत हेगड़े के घर पर घटी है। परिवार के अनुसार, उनलोगों ने दीपावली के बाद गौ पूजा का आयोजन किया था। इस पूजा के दौरान उन लोगों ने गाय को नहलाकर उसे सोने का चैन पहनाया था। उसके बाद फूल माला पहनाने के लिए उनलोगों ने गाय के गले से चैन को उतार कर पास में रख दिया था। पूजा के बाद जब परिवार वालों ने चैन खोजा तो उन्हें वह नहीं मिला। परिवार वालों को गाय के चैन के चबा जाने का शक हुआ और वे कुछ दिन तक उसके गोबर पर ध्यान रखने लगे। बहुत दिन बीत जाने के बाद भी जब चैन गोबर में नहीं मिला तब परिवार वालों ने गाय की जांच डॉक्टरों से कराने की सोची।
डॉक्टरों ने खोजा मेटल डिटेक्टर से चैन
बता दें कि जब परिवार वालों को चैन नहीं मिला तो उन लोगों ने गाय को डॉक्टरों को देखाया। डॉक्टर ने जब गाय की जांच मेटल डिटेक्टर से किया तो उनलोगों को गाय के पेट से सोने का चैन मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने गाय का ऑपरेशन कर उसके पेट से चैन को निकाला। ऑपरेशन के बाद गाय की हालत अभी ठीक है और वह तेजी से रिकवरी भी कर रही है।