
भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेत हैं। एशियाई बाजारों आज मिलेजुले दिख रहे हैं। sgx nifty और dow futures फ्लैट दिख रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार कमजोर रहे थे। टेक शेयरों में गिरावट से नैस्डैक करीब 1 फीसदी फिसला था।
अमेरिका पर नजर डालें तो इस हफ्ते Apple, Facebook, Microsoft, Alphabet और Amazon के नतीजे आने वाले हैं। अमेरिका में Q3 के GDP आंकड़े भी आएंगे। ECB,जापान, कनाडा और ब्राजील की Monetary पॉलिसी का एलान भी इसी हफ्ते होगा। उधर अमेरिका में महंगाई को लेकर चिंता बरकरार है। Janet Yellen ने कहा है कि अगले साल महंगाई के काबू में आने की उम्मीद है।
इस बीच दुनिया में कोविड के नए वैरियंट से चिंता बढ़ी है। चीन के 11 राज्यों में कोविड के मामले बढ़े हैं। जर्मनी और ब्रिटेन में भी कोविड के मामले बढ़े हैं। कमोडिटी पर नजर डालें तो कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल और नैचुरल गैस 5.54 डॉलर के पार चले गए हैं। 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 1.63 फीसदी बढ़ी है। डॉलर इंडेक्स 93.60 पर और सोना 1798 डॉलर पर दिख रहा है।
आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 16 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.99 फीसदी गिरावट के साथ 28,520.35 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.08 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,829.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.02 फीसदी की सुस्ती के साथ 26,120.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.16 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,587.50 के स्तर पर दिख रहा है।