
Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रारंभ, कलश स्थापना।
राशिफल
मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें।
वृष: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। कुछ पारिवारिक समस्या भी आ सकती हैं। संयम बरतें।
कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह: भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। भौतिक उपलब्धि का योग है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
धनु: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मकर: स्वास्थ में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत प्रगति होगी।
कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। धन व्यय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।