
मेष: आज किसी चीज को लेकर उलझन में रहेंगे। आलस्य आप पर छाया रह सकता है। काम में उर्जा और मन नहीं लगा सकेंगे। इससे नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
धन का अधिक खर्च होगा।
वृषभ: दिन आपके लिए दिन शुभ है। सुख-शांति रहेगी। अगर बीमार चल रहे हैं तो परिस्थिति के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। आर्थिक रूप से लाभ और यश की संभावना है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी।
मिथुन: अपने प्रेम को लेकर बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक होने का भाव महसूस होगा। अधूरे कार्य जरूर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। जल्दबाजी में काम करना आपके ठीक नहीं होगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क: अध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आज घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीज की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में समय बितेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन के उतर्राध में वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें।
कन्या: दिन चुनौतियों से भरा है। कार्यस्थल पर विवाद की आशंका है। नुकसान हो सकता है। सीनियर अधिकारियों से विवाद में नहीं उलझे। मन को शांत रखने की जरूरत है और वाणी पर भी संयम बरतें। बाद में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।
तुला: कुछ छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अपने काम और मेहनत को लेकर कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: दिन मिलाजुला रहने वाला है। भावुकता को अपने ऊपर अधिक हावी नहीं होने दें। आर्थिक क्षेत्र में कुछ चुनौती आ सकती है हालांकि जल्द ही हालात बदलेंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
धनु: जल्दबाजी में अहम फैसले लेने से बचें। धनलाभ का योग बन रहा है। इसस मन प्रसन्न होगा। अच्छा भोजन मिल सकता है। संतान की नौकरी या विवाह के लिए चिंतित हैं, तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।
मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगहों पर सहयोगी वातावरण मिलेगा। पैसों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके लिए प्रशंसा का दिन है। आलस से बचने की जरूरत है।
कुंभ: संतान पक्ष से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।
मीन: धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ पर ध्यान ज्यादा रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।