
मेष: आज लाभ की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। हालांकि किसी प्रकार की उपलब्धि पाने पर अति उत्साहित ना हों तो बेहतर है। मित्रजनों या फिर बड़े भाई बहन की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है।
वृषभ: कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य संकेत कर रहा है। आज आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी गड़बड़ी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जरूरी कार्य के लिए पिताजी की सलाह अवश्य लें।
मिथुन: आज भाग्य के सितारे बुलंद हैं। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे वे शिक्षा के के क्षेत्र में बेहतर करेंगे।
कर्क: आज का दिन आपके लिए अनुकूल कम नजर आ रहा है। मन में किसी तरह के नकारात्मक ख्याल आपको नुकसान की तरफ ले जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।
सिंह: वैवाहिक जीवन में खटास आने की संभावना है। साथी पर आप गुस्सा कर सकते हैं या साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। ऐसी स्थिति में उसे मनाने का प्रयास करें। व्यापार के लिए दिन सामान्य दिखाई दे रहा है।
कन्या: आज अपने शत्रुओं से सावधान रहें। ध्यान रहे, कोई मित्र भी शत्रु का किरदान निभा सकता है। आज आपकी सेहत भी चिंता का विषय है, खासी-जुकाम की शिकायत संभवतः हो सकती है। मास्क जरूर पहनें।
तुला: आज प्रेम जीवन में प्रगाढ़ होगा। अगर साथी आपसे नाराज चल रहा था तो वह मान जाएगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित कर सकते हैं। संतान की पढ़ाई और उसके भविष्य को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। घर में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां भी आपके अनुकूल दिखाई देंगी। मकान या वाहन खरीदने की योजना को अमल में लाया जा सकता है।
धनु: आज आप कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और प्रयास करते हुए दिखाई दे सकते हैं। काम की अधिकता के कारण परिजनों को समय कम दे पाएंगे। हालांकि आपके प्रयास आपको सफलता की मंजिल की ओर ले जाएंगे।
मकर: आज कुटुंब में शांति का वातावरण रहेगा। अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। जहां तक धन की बात है तो उसमें आप बचत करने की जरूर सोचेंगे, परंतु खर्चे अधिक बढ़ने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।
कुंभ: आज आप शांत रहेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।
मीन: आज दिन आपके बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। संभलकर चलना होगा। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं।