
Indian Navy Recruitment 2021: भारतीय नौसेना ने सेलर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी अविवाहित और योग्य उम्मीदवार Indian Navy MR Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से 29 अक्टूबर 2021 से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2021 है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में से सेलर के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 14600 रुपए महीने तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जबकि, ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच होना चाहिए।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Navy MR Sailor Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।