
Best Use of Sour Milk : दूध गर्म करते समय अगर फट जाए तो घर की महिलाओं का मूड खराब हो जाता है। कई महिलाएं तो इसे खराब समझकर कई बार फेंक भी देती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ अक्सर होता रहता है तो फटे दूध को फेंकने की जगह आजमाएं ये गजब के किचन हैक्स। जिन्हें जानने के बाद आप खुद दूध को फाड़ना चाहेंगी।
ज्यादातर महिलाएं फटे दूध से पनीर बनाकर उसका बचा हुआ पानी फेंक देती हैं। पर क्या आप जानते हैं फटे हुए दूध का पानी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं कैसे फटे दूध का इस्तेमाल कर आप सेहत ही नहीं स्वाद को भी बढ़ा सकती हैं।
फटे दूध से बनाएं खोया –
अगर रात का रखा दूध सुबह गर्म करने पर फट गया है तो उसे फेंके नहीं बल्कि उसका खोया बना लें। खोया बनाने के लिए फटे हुए दूध को एक बर्तन में तब तक गर्म करें जब तक की उसका पानी सूख ना जाएं। जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो उसमें चीनी मिलाकर थोड़ी देर के लिए और पकाएं। आपका खोया बनकर तैयार हो गया है।
फटे दूध से बनाएं बर्फी-
फटे दूध से खोया बनाकर आप उसमें मेवे ड़ालकर बर्फी के आकार में काट लें। इसके बाद इसे फ्रीज में आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद आपकी टेस्टी बर्फी बनकर तैयार है। खाना खाने के बाद इसका मजा लीजिए।
सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए-
फटे हुए दूध का इस्तेमाल आप सब्जी के ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको फटे हुए दूध को पकी हुई सब्जी में लास्ट में डालकर दो मिनट के लिए और पकाना है। ऐसा करने से सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी होने के साथ स्वादिष्ट और हेल्दी भी बनेगी।
आटा गूंथने के लिए-
फटे हुए दूध से आटा गूंथने पर आटा सॉफ्ट और प्रोटीन से भरपूर होगा। इस आटे से बनी रोटियां एकदम सॉफ्ट रहेंगी।