
Madhya Pradesh is in the grip of severe cold wave
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश फिलहाल जबरदस्त शीत लहर की चपेट में है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है. यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Madhya Pradesh News: दो दिन की बारिश के बाद आज जब आसमान साफ हुआ तो मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके भीषण ठंड की लहर चली.
राज्य के अधिकांश जिलों में शीत लहर चल रही है. दिन का तापमान कई जगहों पर सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया.आज दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान (सबसे ठंडा दिन) रीवा (मऊगंज), पचमढ़ी, रायसेन, सागर, कटनी, उमरिया, शहडोल और जबलपुर में रहा, जबकि रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान (सबसे ठंडी रात) विदिशा, ग्वालियर, धार, रायसेन, भिंड, शिवपुरी, सिवनी और गुना में रही. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में सागर, धार, उज्जैन में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी तरह बेहद सर्द दिन वाले जिले/ शहर खजुराहो और नौगांव (छत्तरपुर जिला),टीकमगढ़, मंडला, सिवनी, बैतूल, भोपाल, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम रहे.
मध्य प्रदेश में आज सबसे कम अधिकतम तापमान (सबसे ठंडा दिन) वाले शहर
रीवा (मऊगंज) – 15.8°C, सामान्य से 7.2°C कम
पचमढ़ी – 17.0°C, सामान्य से 2.0°C कम
रायसेन (सिटी) – 17.0°C, सामान्य से 7.5°C कम
सागर (सिटी) – 17.4°C, सामान्य से 7.4°C कम
कटनी (पिपरौंध) – 18.0°C, सामान्य से 6.0°C कम
उमरिया (सिटी) – 18.4°C, सामान्य से 6.7°C कम
शहडोल (सिटी) – 18.4°C, सामान्य से 6.6°C कम
जबलपुर (सिटी) – 18.4°C, सामान्य से 6.1°C कम
अशोकनगर (आंवरी) – 18.6°C, सामान्य से 6.2°C कम
विदिशा (सिटी) – 18.8°C, सामान्य से 5.0°C कम
शिवपुरी (पिपरसमा) – 19.0°C, सामान्य से 4.0°C कम
दमोह (सिटी) – 19.0°C, सामान्य से 5.7°C कम
भिंड (गोहद) – 19.1°C, सामान्य से 3.9°C कम
नीमच (मरूखेड़ा) – 19.1°C, सामान्य से 6.9°C कम
गुना (सिटी) – 19.4°C, सामान्य से 5.5°C कम
उज्जैन (सिटी) – 19.5°C, सामान्य से 6.8°C कम
छतरपुर (नौगांव) – 19.5°C, सामान्य से 4.6°C कम
भोपाल (बैरागढ़) – 19.8°C, सामान्य से 5.4°C कम
छतरपुर (खजुराहो) – 19.8°C, सामान्य से 4.8°C कम
मण्डला (सिटी) – 19.8°C, सामान्य से 5.7°C कम
सीधी (सिटी) – 19.8°C, सामान्य से 5.1°C कम
ग्वालियर (सिटी) – 20.0°C, सामान्य से 3.0°C कम
इंदौर (एयरपोर्ट) – 20.0°C, सामान्य से 6.4°C कम
धार (सिटी) – 20.0°C, सामान्य से 7.4°C कम
टीकमगढ़ (सिटी) – 20.0°C, सामान्य से 5.2°C कम
सिवनी (सिटी) – 20.4°C, सामान्य से 5.5°C कम
छिंदवाड़ा (सिटी) – 20.6°C, सामान्य से 5.0°C कम
सबसे कम न्यूनतम तापमान (सबसे ठंडी रात) वाले शहर
विदिशा (कुरवाई) – 6.2°C
ग्वालियर (सिटी) – 6.5°C
धार (सिटी) – 6.5°C
रायसेन (सिटी) – 6.6°C
भिण्ड (गोहद) – 6.7°C
शिवपुरी (पिपरसमा) – 6.9°C
सिवनी (सिटी) – 7.0°C
गुना (सिटी) – 7.4°C
अशोकनगर (आंवरी) – 7.5°C
रतलाम (सिटी) – 7.6°C
छतरपुर (नौगांव) – 7.6°C
बैतूल (सिटी) – 8.0°C
सागर (सिटी) – 8.0°C
नरसिंहपुर (सिटी) – 8.0°C
टीकमगढ़ (सिटी) – 8.4°C
भोपाल (बैरागढ़) – 8.5°C
नीमच (मरूखेड़ा) – 8.8°C
पचमढ़ी – 9.0°C
बड़वानी (तालुन) – 9.2°C
उज्जैन (सिटी) – 9.5°C
कटनी (पिपरौंध) – 9.5°C
इंदौर (एयरपोर्ट) – 10.3°C
सिंगरौली (देवरा) – 10.4°C
जबलपुर (सिटी) – 10.6°C
Madhya Pradesh is in the grip of severe cold wave