
यह शख्सियत(personality) है , भारत के गृहमंत्री अमित अनिलचंद्र शाह (amit anilchandra shah) | इनकी कुशल राजनीतिज्ञ के कारण ही इन्हें भारतीय राजनीति में “अचार्य चाणक्य” माना जाता है , क्योंकि आचार्य चाणक्य अपनी बुद्धिमत्ता और राजनीतिक विज्ञान के ज्ञाता माने जाते हैं | अमित शाह का विवाह सोनल शाह से हुआ | उनके पुत्र का नाम जय शाह है | जय शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)के सचिव हैं |
अमित शाह राजनीति में वह शख्सियत (personality) में से हैं, जिन्होंने बड़े मुकाम हासिल की हैं | अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (BJP)के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं | वे 2019 में गांधीनगर से सांसद चुने गए हैं, गृहमंत्री के पद पर रहकर उन्होंने धारा 370 हटाने जैसा महत्वपूर्ण कदम उठाया है |अमित शाह भारत के गुजरात राज्य के गृहमंत्री की रह चुके हैं |
अमित शाह का राजनीतिक सफर
शाह 1987 में भाजपा में शामिल हुए। 1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। शाह को पहला बड़ा राजनीतिक मौका मिला 1991 में, जब आडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। दूसरा मौका 1996 में मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात से चुनाव लड़ना तय किया। इस चुनाव में भी उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। पेशे से स्टॉक ब्रोकर अमित शाह ने 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) के प्रेसिडेंट चुने गए। 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। 2014 में नरेंद्र मोदी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला।
2014 में नरेंद्र मोदी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृहमंत्रालय का जिम्मा संभाला।