
Petrol Diesel Price Today 28th October 2021: आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई। डीजल कई शहरों में 110 रुपये के पार और पेट्रोल 120 के पार पहुंच चुका है। आज पेट्रोल और डीजल में 35 पैसे तक दाम बढ़े हैं।
दिल्ली में आज पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किये गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
नई दिल्ली | 108.29 | 97.02 |
मुंबई | 114.14 | 105.12 |
कोलकाता | 108.78 | 100.14 |
चेन्नई | 105.13 | 101.25 |
ऐसे चेक करें आज के नए दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।