
महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज (1 December) के लिए पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का भाव जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार 29वें दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
आज भी पेट्रोल का दाम जस का तस बना हुआ है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आपको बता दें कि 03 नवंबर को एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल का आज का ताजा भाव
शहर पेट्रोल प्रति लीटर आज का रेट डीजल प्रति लीटर आज का रेट
दिल्ली
₹103.97
₹86.67
मुंबई
₹109.98
₹94.14
कोलकाता
₹104.67
₹89.79
चेन्नई
101.40
₹91.43
बेंगलुरु
₹100.58
₹85.01
चंडीगढ़
₹94.23
₹ 80.90
भोपाल
₹107.23
₹90.87
लखनऊ
₹ 95.28
₹ 86.80
नोएडा
₹95.51
₹87.01
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।