
Petrol and Diesel Price in India: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल (Crude Oil) 86 डॉलर प्रति बैरल के पार है तो वहीं, भारतीय बाजार में वाहन ईंधन के दाम (Fuel Price) आसमान छू रहे हैं. पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Prices) की कीमतों पर बढ़ रही महंगाई के बीच आज लगातार दूसरे दिन रेट स्थिर हैं.
सरकारी तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. बीते सप्ताह लगातार 5 दिन 35 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद इस सप्ताह पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता के साथ लगातार दूसरे दिन मामूली राहत है. हालांकि, देश भर में तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं. भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, 26 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें स्थिर हैं. बता दें कि इससे पहले 18 और 19 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े थे.
पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 113.46 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. वहीं, दिल्ली में आज यानी 26 अक्टूबर को डीजल 96.32 रुपये और मुंबई में 104.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देशभर में तेल का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच है. महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है.
प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर का नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 107.59 | 96.32 |
मुंबई | 113.46 | 104.38 |
कोलकाता | 108.11 | 99.43 |
चेन्नई | 104.52 | 100.59 |
भोपाल | 116.26 | 105.64 |
लखनऊ | 104.54 | 96.78 |
बेंगलुरु | 111.34 | 102.23 |
पटना | 111.24 | 102.93 |
चंडीगढ़ | 103.59 | 96.03 |
रांची | 101.89 | 101.63 |
देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल शतक के पार जा चुका है. वहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तक डेढ़ दर्जन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए .