
अभिनेत्री नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी तरह-तरह की बातें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब कॉलेज टाइम में उनके क्रश से जुड़ा एक खुलासा हुआ है।
यह तो सभी जानते हैं कि नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो आए दिन खुद से जुड़े किस्से-कहानियां फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी क्रम में उनके कॉलेज के दिनों का एक किस्सा सामने आया है। दरअसल, नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो में बताया है कि उनकी पढ़ाई दिल्ली के जानकी देवी कॉलेज से हुई थी। कॉलेज के बाहर दो बाइक वाले अक्सर चक्कर लगाया करते थे। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अच्छा होता था।
एक लड़के की आंखों का कलर ग्रे था। नीना गुप्ता समेत बाकी लड़कियां भी उन पर मरा करती थी। लड़कियां हर दिन उनका इंतजार किया करती थीं। उन दोनों में से एक शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिनेता शक्ति कपूर थे। नीना के मुताबिक, उन्हें दशकों बाद शक्ति कपूर से अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बात करते हुए पता चला कि वो WEA में रहते थे और उनकी गर्लफ्रेंड जानकी देवी में पढ़ती थीं। शक्ति कपूर अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर पिक करने जाया करते थे।
यही नहीं नीना गुप्ता ने बताया कि, ‘मुझे विश्वास नहीं था कि शक्ति कपूर उन दो लड़कों में से एक थे। उसकी प्रेमिका से हम सभी जलते थे।’ बताते चलें कि शक्ति ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी कोल्हापुरी से शादी रचाई, जिनसे उन्हें बेटी श्रद्धा कपूर हुईं। शक्ति कपूर बॉलीवुड के फेमस विलन रहे हैं। दूसरी ओर नीना गुप्ता ने पढ़ाई के बाद नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जॉइन किया।
बाद में वह फिल्म इंडस्ट्री की सफल ऐक्ट्रेस बनीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता अब फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, परिणीति चोपड़ा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका के साथ नजर आएंगी।