
सूर्य ग्रहण आज है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा।
यह ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। हालांकि ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि- सूर्य ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को व्यापार और धन निवेश में लाभ की संभावना है। नौकरी में भी पदोन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक है। विवादों का निपटारा होगा, परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और पारिवारिक सदस्यों की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। ग्रहण का प्रभाव जमीन और जायदाद के विवादों का समाधान होने की संभावना है। इसके साथ ही धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति होने के भी पूरे संयोग हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को व्यावसाय और कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और साथियों का भी सहयोग मिलेगा। नये कार्य शुरू करने और उसमें सफलता मिलने के पूरे संयोग हैं।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण लाभदायक है। नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों लोगों को तरक्की और लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं,उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण शुभ है। समाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। जमीन या मकान खरीद के मामलें में लाभ होगा। घर-परिवार के लोगों में सुख-समृद्धी में वृद्धी होगी।