
Disha Vakani Aka Dayaben Net Worth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन उर्फ दिशा वकानी करोड़ों रुपए की मालकिन हैl उनकी कुल संपत्ति जानकर आप दंग रह जाएंगेl तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी पसंद किया जाता हैl इस शो में दिशा वकानी दयाबेन की भूमिका निभाती थीl उन्होंने इस भूमिका को कई वर्षों तक निभाया थाl इसके चलते वह घर-घर में जगह बनाने में सफल हुई हैl हालांकि अब उन्होंने यह शो छोड़ दिया हैl इसके बावजूद वह इस शो के नाम से ही अधिक लोकप्रिय हैंl इसके अलावा दिशा वकानी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई हैl
दिशा वकानी ने बच्चे को जन्म देने के बाद शो की ओर कभी रुख नहीं कियाl उन्होंने दयाबेन की भूमिका से न्याय किया हैl इसके चलते यह दर्शकों के दिल में जगह बनाने में सफल हुआl अब एक खबर के अनुसार दयाबेन को तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए एक से डेढ़ लाख रुपए प्रति एपिसोड दिए जाते थेl इसके चलते वह 2017 में हर महीने ₹20 लाख कमाती थीl उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया हैl वह देवदास, मंगल पांडे: द राइजिंग, जोधा अकबर, सी कंपनी, लव स्टोरी 2050 में भी नजर आई हैl इसके अलावा वह खिचड़ी, हीरो भक्ति ही शक्ति है और आहट जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैंl
दिशा वकानी ने कई टीवी कमर्शियल में भी काम किया हैl उनकी कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपए बताई जाती हैl इसके अलावा उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार भी हैl
दिशा वकानी ने ड्रैमेटिक आर्ट्स से पढ़ाई की हैl उन्होंने मयूर पहाडी से 2015 में शादी कीl उन्हें 2017 नवंबर में एक बेटी हुई, इसके बाद उन्होंने शो में काम करना छोड़ दिया हैl दिशा वकानी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैl