
प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बंद हो गया है। दक्षिण से अब नमी की अपेक्षा गर्म हवाओं का आना शुरू हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसके प्रभाव से शनिवार 25 दिसंबर को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इसके साथ ही आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
Chhattisgarh Panchayat Election 2021 : चुनावी तारीखों का ऐलान, 20 जनवरी को वोटिंग, 21 को आएंगे नतीजे
शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने की वजह से न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण ठंड का असर भी कमतर हुआ है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। हालांकि आउटर क्षेत्रों में अभी ठंड काफी ज्यादा है और कोहरे का भी असर है।
रायपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड भी कमतर होगी। प्रदेश में अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डूमरबहार (कृषि विज्ञान केंद्र) में न्यूनतम तापमान 04.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Horoscope Today 25 Dec 2021: क्रिसमस पर चमकेगा इन 5 राशियों का सितारा, जागेगा सोया भाग्य
ऊलन बाजार की भीड़ घटी
बीते दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से ऊलन बाजार में भीड़ बढ़ने लगी थी। अब ठंड थोड़ी कमतर होते ही भीड़ भी कम होने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की भांति इस साल भी कारोबार डगमगा रहा है।
इस तरह बढ़ा तीन दिनों में न्यूनतम
तापमान
क्षेत्र 22 दिसंबर 24 दिसंबर
रायपुर 9.8 10.9
पेंड्रा 7.0 7.8
अंबिकापुर 5.4 6.5
बिलासपुर 8.4 8.4