
रायपुर। प्रदेश में जोरों से चल रहे धर्मांतरण के मुद्दों के बीच अब बस्तर के महाराज कमल भंजदेव बस्तर के प्रमुख पुजारी और मांझियों के साथ रायपुर पहुँचे हुए हैं। 60 पुजारियों के दल के साथ आज दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर बस्तर में बढ़ते धर्मान्तरण के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
बस्तर महाराज कमल भंजदेव ने कहा बस्तर में बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण होने से आदिवासी समाज टूट रहा है।
धर्मान्तरण करने वालों के खिलाफ FIR नहीं लिखी जा रही। राज्यपाल बस्तर की पांचवी अनुसूची की संरक्षक है। बस्तर क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण के मामले बढ़ रहें है। बस्तर के लोगों को उनके मूल देवी-देवताओं की पूजा करने से रोका जा रहा है। बस्तरवासि अपनी संस्कृति व परम्परा का बचाव करने के लिए राज्यपाल से लगा रहे हैं गुहार मांझि बस्तर में धर्मांतरण पर राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे है, इसलिए हम शिकायत लेकर आये है।
इन दिनों प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल समेत कई संगठनों ने प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा जोर शोर से उठा रखा है। यहाँ तक की भूपेश बघेल सरकार पर भी आरोप लगाने से विपछी दल पीछे नहीं हैं।