
Wind direction changed in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है और हवा की दिशा दक्षिण पूर्व हो गई है। इसकी वजह से एक बार फिर से प्रदेश भर में हल्की बारिश के साथ ही ओला गिरने के भी आसार है।
आपका भी है SBI, ICICI Bank और HDFC Bank में खाता तो जान लें ये बात, RBI ने दी बड़ी जानकारी
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नौ से 13 जनवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ओले भी गिरेंगे। साथ ही बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।
मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। दोपहर को धूप रही और शाम होते ही मौसम में ठंडकता आ गई। रात के वक्त ठंड में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों ऊलन कपड़ों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। ऊलन बाजार संस्थानों में गर्म कपड़ों पर 20 फीसद तक छूट दी जा रही है।
आज साफ रहेगा मौसम,कल छाएंगे बादल
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होते ही अब मौसम बदलने लगा है। गुरुवार छह जनवरी को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाएंगे । अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में नौ जनकरी तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही नौ से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है।
यह रहा तापमान
रायपुर 27.3 13.4
बिलासपुर 27.0 12.0
जगदलपुर 28.1 10.4
अंबिकापुर 22.1 08.2
पेन्ड्रा 26.1 09.2
दुर्ग 27.8 11.8
4 पराग मिश्रा-004