
Untitled-3
अर्क टॉक
लेखन – सौरव शर्मा
“विश्व हृदय दिवस” को हर वर्ष 29 सितंबर में मनाया जाता है | इसका मुख्य कारण ह्रदय से संबंधित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है | हर वर्ष किसी विषय पर ह्रदय दिवस मनाया जाता है, जैसे 2020 को “use heart to beat cardiovascular disease” थीम पर था |
हर वर्ष दुनिया भर में 17.8 मिलीयन लोगों की मृत्यु हृदय संबंधित समस्याओं से हो जाती है | यह आंकड़ा बाकी सभी बीमारियों से जैसे एचआईवी से भी अधिक है | “world Heart federation” के रिपोर्ट के अनुसार 80% ह्रदय की बीमारियों का मुख्य कारण तंबाकू ,सिगरेट, गुटका, पान मसाला जैसे सेवन से होता है और मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा है |
विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है
वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन संगठन ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर 1999 में यह तय किया कि, हर वर्ष सितंबर के आखिरी रविवार को विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा | पहला विश्व हृदय दिवस 2000 में 24 सितंबर को मनाया गया था, फिर बाद में 2011 को यह तय किया गया की 29 सितंबर को हर वर्ष विश्व हृदय दिवस मनाया जाएगा |
ह्रदय स्वस्थ रखने के उपाय और दिलचस्प तथ्य
1. दिल को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन करीब 30 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि पसीना आने तक के किया जाए |
2. योग के जरिए सांस के लेने छोड़ने की गतिविधि को संतुलित किया जा सकता है जिससे ह्रदय के खून के बहाव भी संतुलित होता है |
3. पौष्टिक आहार को भोजन में शामिल करें और ताजा संतुलित आहार करें |
4. एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल दिन में औसतन 1,15,200 बार धड़कता है |
5. पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिल 10% तेज धड़कता है |
6. हंसना हार्ट के लिए अच्छा है यह तनाव कम करने के साथ-साथ ह्रदय प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है |